सुरक्षाबलों ने कश्मीर में तीन पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया - encounter jammu kashmir handwada three terrorist killed




श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में तीन पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है. सुरक्षाबलों को रविवार खबर मिली थी कि बारामुला के हंदवाड़ा के उनीसू में तीन आतंकी हो सकते हैं. इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना ने मिलकर कासो यानी कि कार्डोंन एंड सर्च अभियान चलाया. जब तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल आतंकियो के छुपे हुए घर के करीब पहुंचे तो उनलोगों ने फायरिंग शुरु कर दी. सुरक्षाबलों के जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए और एक घायल आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया. बाद में ये आतंकी भी मर गया. मारे गये तीनो आतंकी पाकिस्तानी थे. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले है. इस फायरिंग में एक महिला की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान महिला जब अपने घर से बाहर निकल रही थी, तभी उसे गोली लग गई. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.



फिलहाल, इलाके में घेराबंदी कर सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एस पी वैद ने ऑपेरशन में लगे जवानों को बधाई देते हुए कहा हैं कि वो भारी बारिश और ठंड में भी पूरी रात आतंकियो के खिलाफ लड़ते रहे और उन्हें मार गिराया. इस साल जम्मू कश्मीर में ऑपेरशन आल आउट के तहत सुरक्षाबलों ने करीब 205 आतंकियो को मार गिराया हैं, जबकि पिछले पूरे साल करीब 150 आतंकी ही मारे गये थे.


इस एनकाउंटर के संबंध में जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि तीनों आतंकियों से आए थे. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू कश्मीर पुलिस, पीआर और सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम ने अंजाम दिया है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment