नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भले ही टीम इंडिया 7 विकेट से हार गई हो. लेकिन धोनी ने फैन्स का दिल जीत लिया. उन्होंने न सिर्फ 65 रन की शानदार रन की पारी खेली. बल्कि ग्राउंड पर कुछ ऐसा किया जिससे वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. धोनी ने फिर बता दिया कि ग्राउंड पर असली बॉस तो वहीं हैं. एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप नजर आ रहे थे वहीं धोनी शानदार परफॉर्म कर रहे थे. लेकिन उनकी चौकन्नी नजर ने फिर फैन्स का दिल जीत लिया. आइए देखते हैं आखिर क्या हुआ.
धोनी ने ऐसा DRS लिया कि हर कोई हैरान रह गया. किसी को नहीं लग रहा था कि ये नॉट आउट है. आउट करार दिए गए जसप्रीत बुमराह भी पवैलियन लौटने लगे. लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े धोनी ने तुरंत DRS ले लिया. बता दें, उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर सिर्फ 87 रन था. क्रीज पर धोनी और बुमराह खड़े थे. पूरे ओवर खेलने के लिए और सम्मानजनक स्कोर बनाने की जरूरत थी. पथिराना 33वां ओवर डाल रहे थे और आखिरी बॉल पर वो एलबीडब्लू की अपील करते हैं और अंपायर आउट दे देता है. जैसे ही अंपायर उंगली उठाते हैं वैसे ही धोनी DRS ले लेते हैं.
थर्ड अंपायर पॉल रिफेल हर एंगल से देख रहे थे. लेकिन उन्होंने भी माना कि धोनी का डिसीजन सही है और बुमराह नॉट आउट करार दिए जाते हैं. बीसीसीआई ने ये वीडियो अपलोड किया है. जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यही नहीं 65 रन की शानदार पारी और इस वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.



0 comments:
Post a Comment