11 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 13 दोपहिया वाहन बरामद 11 Vicious Interstate Vehicle Thieves Arrested, 13 Twenty-Two Vehicles Recovered From Occupation



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना खोड़ा व थाना लोनी पुलिस ने कल रात को अपने-अपने थाना क्षेत्र  से 11 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी की 13 दोपहिया वाहन बरामद हुए है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा पुत्र शशि भूषण निवासी शंकर विहार खोड़ा जनपद गाजियाबाद, इस पर गैंगेस्टर एक्अ समेत 7 मुकदमें दर्ज है।  फिरोज पुत्र इस्लाम निवासी बबलू गार्डन लोनी गाजियाबाद, इस पर गोवध अधिनियम समेत तीन मुकदमें दर्ज हैं । गजराज पुत्र वचन सिंह निवासी मौ बाजू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, इस पर खोड़ा थाने में दो मुकदमें दर्ज है।    नरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी बरोली फिरोजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर,  जितेंद्र पुत्र मेहन्द्र निवासी घूकना थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, फिरोज पुत्र छोटे खां निवासी लोकप्रिय विहार थाना खोदा जनपद गाजियाबाद, नौशाद पुत्र अल्ला मेहर निवासी उपरोक्त, मेहराज पुत्र मोमीन निवासी इकराम नगर लोनी गाजियाबाद,  शानू पुत्र सलीम निवासी बबलू गार्डन लोनी गाजियाबाद, मोनिस पुत्र अफलातून निवासी कला एन्क्लेव थाना खोड़ा  जनपद गाजियाबाद,  आरिफ पुत्र अफलातून निवासी कला एन्क्लेव थाना खोड़ा  जनपद गाजियाबाद है।

 पुलिस ने इनके कब्जे से 13 दो पहिया वाहन, 5 तमंचा, 8 जिन्दा कारतूस, दो चाकू व वाहन चोरी में काम आने वाले औजार बरामद किया हैं 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment