मामूली बात पर मारा पीटा Hit a little over



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  विक्रम एंक्लेब में मामूली बात पर एक युवक को रोक कर तीन लोगों ने जमकर मारा पीटा और लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह से भाग कर जान बचायी नहीं तो हमलावर उसकी हत्या कर देते।
      
 जानकारी के अनुसार बनवारी लाल 92 विक्रम एंक्लेब में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 27 साल का एक बेटा अर्जुन  विजली विभाग में ठेकेदार है। रविवार को शाम को ड्यूटी से वह घर आ रहा था। तभी उसपर तीन लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि कुछ माह पूर्व पीड़ित से आरोपियों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी तभी से वे उसे सबक सिखाने के मौके देख रहे थे।
घटनाक्रम के अनुसार पहले से घात लगाकर खड़े अनूप हर्ष तथा सबीत निवासी छावड़ा कलोनी ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे । उनसे बचने के लिये अर्जुन अपने घर की ओर भागा तथा अपने घर के दरवाजे बंद कर जान बचायी लेकिन कुछ देर बाद  ही आरोपियों ने अपने और 7-8 के साथ आये और घर के दरवाजे को तोड़ दिया। हमलावरों ने घर मे घुस कर उसे तथा घर की महिलाओं के साथ मार पीट की।  वही पुलिस पर आरोप है कि वह मामले को हल्के में ले रही है तथा आरोपियों के होशले बुलन्द हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment