साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र में एक सिविल ठेकेदार को शनिवार की रात में चार बदमाशों ने हमला कर उससे कैश व जरूरी सामान लूट लिया। ठेकेदार ने घटना की शिकायत थाना लिंक रोड में दी है। .
जानकारी के अनुसार कड़कड़ माडल गांव में रहने वाले सिविल ठेकेदार राजेंद्र कुमार शनिवार रात्रि लगभग 12.30 बजे अपने आफिस से घर लौट रहे थे, तभी पानी की टंकी के पास से गली के अंदर बाइक से जाते हुए एक बदमाश ने अचानक पीछे से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से ठेकेदार अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे और बाइक फिसल गयी। बाकइ के साथ वे भी नीचे गिर गये। इसी दौरान तीन लोग और आ गये तथा ठेकेदार को अपने कब्जे में कर लिया। चारों बदमाशों ने मिलकर ठेकेदार के हाथ-पैर पकड़ कर लूटपाट चालू कर दी तथा उन्होंने जेब के पर्स में रखेे 390रूपये, एटीएम कार्ड व जरूरी कागजात निकाल लिये और वहां से फरार हो गए।
पीड़ित राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके साथ हुई घटना से चंद मिनट पहले ही उन्हीं बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता के साथ मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।



0 comments:
Post a Comment