स्वंय सहायता समूह की कैन्टीन का जिलाधिकारी द्वारा शुभारम्भ Launch of Canteen's District Magistrate of Self Help Group



गाजियाबाद। जरूरतमन्द महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने में स्वंय सहायता का मूलमंत्र समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वंय सहायता समूह का मूलमंत्र समूह से समृद्वि की और है। जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी ने आज वाणिज्यकर कार्यालय मोहन नगर गाजियाबाद में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम चिरौडी  द्वारा संचालित प्रेरणा कैन्टीन का शुभारम्भ करते हुये यह विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जनपद में स्वयं सहायता समूह की सक्रियता एवं उपलब्धियाॅ सराहनीय है। जनपद के कई स्वयं सहायता समूह भोजन कैन्टीन अस्पतालों व कलैक्ट्रेट तथा अन्य जगहों पर संचालित कर अच्छी आय अर्जित कर रहे है। प्रदेश सरकार की भी यह मंशा है कि गरीब ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से आजीविका से जोडकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से शसक्त बनाया जाये। जिलाधिकारी ने इन कार्याे में सलग्न सहायता समूह  को अन्य समूहों को  आगे बढने मे सहयोग प्रदान करें और स्वयं भी अपने कार्याे के दायरे को बढाकर अपनी आमदनी बढाये। जिला प्रशासन द्वारा समूहों को हर प्रकार की सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। उन्होने इस अवसर पर महिलाओ का आहवान किया कि वो स्वंय सहायता समूह से जुडकर अपनी व परिवार की आय को बढाने में योगदान दें। 
मुख्य विकास अधिकारी श्री रमेश रंजन ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ही जरूरतमंद महिलाओ को घर से निकालकर उन्हें रोजगार देकर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना है। उन्होने कहा कि खुशी की बात है कि गाजियाबाद जनपद में महिला स्वंय सहायता समूह सफलतापूर्वक कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 98 समूहों का गठंन किया गया हे। 64 समूहों को रिवालविंग फंड दिया गया है। तथा 59 समूहों को बैंक के्रडिट से लिंक किया जा चुका है। उन्होने बताया कि जनपद में एम0एम0जी0 महिला चिकित्सालय में भारत स्वंय सहायता समूह द्वारा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भवती प्रसूता महिलाओ को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिये समूह को 1.5 लाख से 2.0 लाख रूपये तक प्रतिमाह भुगतान चिकित्सालय से प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोनी में उत्थान स्वंय सहायता समूह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरादनगर में महिला कल्याण स्वंय सहायता समूह तथा डासना चिकित्सालय में शिक्षा स्वंय सहायता समूह द्वारा गर्भवती महिलाओ/प्रसूता महिलाओ को भोजन आपूर्ति किया जा रहा है। इसी प्रकार से कलेक्टेªट में विकास भवन परिसर में भी स्वंय सहायता समूह की कैन्टीन सफलतापूर्वक संचालित है। 
इस अवसर पर उपआयुक्त एन0आर0एल0एम0 प्रियम्वदा यादव ने जनपद में स्वंय सहायता समूहों की जनपद में सचांलित गतिविधियों एवं कार्य कलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि यह कैन्टीन सियाराम स्वंय सहायता समूह, ग्राम पंचायत चिरौडी विकास खण्ड लोनी द्वारा शुरू की गयी है। खण्ड विकास अधिकारी लोनी वर्षा सिंह ने बताया कि विकास खण्ड लोनी में 2 स्वयं सहायता समूह है। जो चिकित्सालयों में प्रसूताओ/गर्भवती महिलाओ को भोजन की आपूर्ति कर रहे है। तथा 2 समूह प्रमुख कार्यालय परिसरों में कैन्टीन का संचालन कर रहे है। इस अवसर पर सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे स्वयं सहायता समूह की संचालक महिलाओ द्वारा समूह की सफलता की कहानी बतायी गई। 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना, खण्ड विकास अधिकारी रजापुर स्मृति अवस्थी भी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment