तनाव के कारण एक्ट्रेस चारू रोहतगी का अचानक निधन - actress charu rohtagi passes away due to cardiac arrest





नई दिल्ली: एक्ट्रेस चारू रोहतगी पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं. उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं, लेकिन सोमवार को कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यू हो गई. चारू को परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'इश्कजादे' में देखा गया था. इस फिल्म में चारू ने परिणीति की मां का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह फिल्म 'नो वन किल्ड जैसिका' में भी नजर आईं थीं.

एक खबर के मुताबिक, उनके करीबी सोर्स ने बताया है कि उन्हें सोमवार सुबह कार्डिए आया, जिसकी वजह से उनकी मृत्यू हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक उनके अचानक निधन का कारण तनाव है क्योंकि वह काफी देर तक शूटिंग किया करती थीं. चारू ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरीयल्स में भी काम किया है. उन्होंने बरूण सोबती के हिट टीवी सीरीयल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में भी काम किया है.



बता दें, चारू के निधन पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट कर संवेदना जाहिर करते हुए लिखा, 'RIP चारू रोहतगी मैम. आप इश्कजादे में सबसे प्यारी मदर बनीं. आपके साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा. आपकी फैमिली को भगवान इतने बड़े नुकसान से उभरने की शक्ति दें. आपको कभी भुला नहीं पाऊंगी'.चारू रोहतगी ने '15 पार्क एवेन्यू', 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम', '1920 लंदन' जैसी फिल्मेों में काम किया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment