इजराइल की खूनी सरकार का फिलिस्तीनी लोगों को मारने और उनका दमन करने की भर्त्सना की
भाजपा सरकार की इसरायली सरकार के साथ बढ़ती नजदीकी को भारतीय लोगों के साथ विश्वासघात करार दिया
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) कार्यकर्ताओं ने अन्य जनवादी और प्रगतिशील लोगों एवं संगठनों के साथ शाहजहाँ रोड पर इसरायली प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया| ज्ञात हो कि लोगों को जबरदस्ती शाहजहाँ रोड पर ही रोका गया और इसरायली दूतावास पर उन्हें नहीं जाने दिया गया| इसरायली प्रधानमन्त्री की यह यात्रा लोगों के भारी विरोध के बावजूद हो रही है| ज्ञात हो कि आज का प्रदर्शन भी यह दर्शाने के लिए था कि भाजपा सरकार की दमनकारी इसरायली सरकार के साथ घनिष्ठता के बावजूद भारतीय जनता फिलिस्तीन की जनता के संघर्ष के साथ खड़ी है|
ज्ञात हो कि फिलिस्तीनी लोगों पर इजराइल सरकार का दमन साम्राज्यवादी सरकारों के दिशा-निर्देशन में हो रहा है| इसमें अमरीका द्वारा इजराइल को भारी फण्ड देकर फिलिस्तीनियों के खिलाफ अभियान को संरक्षण दिया जाता रहा है| अब भाजपा के शासन में भारत सरकार भी इसरायली सरकार से अपनी नजदीकी बढ़ा रही है, जो कि पूरी तरह निंदनीय है| इस बढ़ती करीबी के पीछे भाजपा की जन-विरोधी चरित्र भी है, जिसके तहत वो देश में भी लोगों के बीच नफरत पैदा कर उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है|
दमनकारी इसरायली सरकार की तुलना में कम संसाधन और ताकत के बावजूद फिलिस्तीनियों ने इसराइल के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा है| इस संघर्ष में उनके हिम्मत के साथ जो एकमात्र सहारा उनके साथ है वह है दुनिया के अन्य देशो द्वारा उनके संघर्ष का समर्थन| फिलिस्तीनियों के प्रति भारत सरकार के उदासीनपूर्ण रवैये के बावजूद भारतीय लोगो ने इस प्रदर्शन के माध्यम से यह दिखाया है कि वो बीजेपी सरकार के साथ नहीं हैं और फिलिस्तीनियों के साथ उनके संघर्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे|




0 comments:
Post a Comment