मुख्यमंत्री योगी घायल बच्चे को देखने जाएंगे लखनऊ के ट्रामा सेंटर - class 1 student was injured after allegedly being attacked with a knife





नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के ट्रामा सेंटर भर्ती घायल बच्चे को देखने आज जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रामा सेंटर में जाने के बाद खलबली मची है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं. गौरतलब है कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की सनसनीखेज हत्या से देशभर में फैली सनसनी अभी शांत भी नहीं हुई थी कि उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित ब्राइट लैंड स्कूल में मंगलवार को कक्षा 1 के छात्र रितिक (6) पर चाकू जैसी किसी धारदार चीज से कथित रूप से हमला कर दिया गया.

हमले के विरोध में आज( गुरूवार) को त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल के सामने इकट्ठा होकर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. स्कूल में छुट्टी के लिए एक छात्रा ने शौचालय में छात्र पर हमला कर दिया. रितिक के पिता राजेश ने बताया कि उन्हें स्कूल द्वारा सूचित किया गया कि बेटा घायल है. उस पर किसी लड़की ने चाकू से हमला किया है. राजेश उच्च न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. घटना की सूचना मिलने पर अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया.



संपर्क करने पर स्कूल की निदेशक वीना व्यास ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के मद्देनजर सभी एहतियात बरत रहे हैं. हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं यह घातक गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का नतीजा तो नहीं है. उन्होंने कहा कि 70 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगे हैं. फुटेज देखी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि गुडगांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पिछले साल सात वर्षीय छात्र मृत पाया गया था. उस पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. स्कूल के ही 16 वर्षीय एक छात्र पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगा. घायल छात्र के फोटो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने स्कूल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों ना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. सिंह ने बताया कि स्कूल ने हमारे कार्यालय को इस घटना की जानकारी नहीं दी. इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment