पाकिस्तान के तरफ से सीमा पर गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद - one bsf jawan killed 3 civilians injured in ceasefire violation by pakistan





जम्मू : भारत द्वारा समय-समय पर सबक सिखाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार को पाकिस्तानी सेना से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलीबारी की. आरएस पुरा सेक्टर में की गई इस फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि 3 जवान और तीन नागरिक घायल हुए हैं. भारतीय जवान भी इस फायरिंग का कड़ा जवाब दे रहे हैं. अपने सैनिक की शहादत का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन रेंजर्स को ढेर कर दिया है. गुरुवार दोपहर तक यह फायरिंग जारी रही.

पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोले अरनिया क्षेत्र में गिरे और कई गांव भी इससे प्रभावित हुए. बहरहाल, गांव वालों को अभी तक उनके स्थान से हटाया नहीं गया है. गोलीबारी के कारण तीन नागरिक घायल हुए हैं.


बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में बुधवार की रात करीब 11 बजे फायरिंग शुरू की. भारत की ओर से भी पाकिस्तानी चौकियों पर फायरिंग की गई. उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे गांवों को भी पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया, जिसमें तीन नागरिक घायल हुए हैं. सभी घायलों का सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.



फायरिंग के अलावा यह भी ख़बर है कि गोलीबारी में पाकिस्तान ने सीमा पर स्थित जंगलों में आग लगा दी है. आग की जद में मंढेर का वह इलाका भी है जहां भारतीय सेना द्वारा बारुंदी सुरंग बिछाई हुई हैं. आग के कारण इन सुरंगों में विस्फोट होने लगे हैं. इस आग की आड़ में पाकिस्तान आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है. उधर, सेना प्रमुख जरनल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की किसी भी हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. उसकी हर चाल का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment