गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुयें कहा कि किसी भी किसान को परेशानी न हो इसके लिये उनकी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसानों को ससमय खाद, बीज, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याये अधिकारियो के समक्ष रखते हुये बताया कि नीलगाय व सांड़ के प्रकोप से किसानों की फसल नष्ट हो रही है। बैठक में बिजली की समस्या, कनेक्शन आदि की समस्याये किसानों द्वारा रखी गई जिसे जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सेैना ने सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के लिये निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी एम0पी0 सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनुप कुमार चतुर्वेदी, विनय त्रिपाठी बन्दोवस्त अधिकारी कार्यालय, किसान उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment