नवनिर्मित अधिवक्तागण चैम्बर्स के लिए आवेदन व साक्ष्य की अंतिम तिथि 24 जनवरी newly created advocacy chambers 24 January



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम ने सूचित किया है कि कलेक्टेªट परिसर में नवनिर्मित 24 अधिवक्तागण चैम्बर्स के आवण्टन हेतु बार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा उपलब्ध कराई गई 84 पात्र अधिवक्ताओं की सूची तथा कलक्टेªट बार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा उपलब्ध कराई गई 12 पात्र अधिवक्ताओं की सूची के सम्बन्ध में, अन्य पात्र एवं इच्छुक अधिवक्तागण से चैम्बर आवण्टन हेतु प्रार्थना पत्र आमन्त्रित किये जाते है। साथ ही दोनो सूचियों में वर्णित कुल 96 अधिवक्तागण के सम्बन्ध में अगर किसी अधिवक्ता को कोई आपत्ति हो तो वह भी आमन्त्रित की जाती है। उक्त दोनों सूचियों की सत्यापित प्रतिया,ं अध्यक्ष, बार एसोसिएशन गाजियाबाद तथा अध्यक्ष कलक्टेªट बार एसोसिएशन गाजियबााद के पास अवलोकनार्थ सुरक्षित रखी है। 
उन्होने इच्छुक अधिवक्तागण आवेदन पत्र तथा आपत्तियां साक्ष्य सहित, एक सप्ताह के भीतर अर्थात 24 जनवरी 18 को अपराहन 05.00 बजे तक जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय के कक्ष संख्या-132 नजारत अनुभाग अथवा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष संख्या-133 में किसी भी कार्य दिवस में पूर्वाहन 10.00 बजे से अपराहन 05.00 बजे तक उपस्थित आकर प्रस्तुत कर सकते है। 






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment