गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरोज कुमार यादव ने सूचित किया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में में 10 फरवरी, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री गिरजेश कुमारी पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय गाजियाबाद तहसील सदर, लोनी, मोदीनगर एवं राजस्व न्यायालयों में किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैक ऋण वसूली वाद, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, लेबर डिस्पयूट केसेज, विधुत व जल विल, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन भत्ते व रिटायरल बेनिफिट से सम्बन्धित सेवा संबंधी मामले राजस्व मामले तथा अन्य सिविल वादों को निस्तारण हेतु रखा जाना है।
ऐसे वादकारी जिनके मामले किसी भी न्यायालय में लम्बित हैं वे अपने मामलों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 फरवरी, में नियत कराकर के निस्तारित करा सकते है।



0 comments:
Post a Comment