गाजियाबाद, ( संवाददाता ) उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक,, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी नगर निगम गाजियाबाद, समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतो को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1जनवरी .2018 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2018 के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाक-26 दिसम्बर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक दावे व आपत्तियाॅ प्राप्त किये जा रहे है।
इस कार्य हेतु नियुक्त बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों हेतु मतदान केन्द्रों पर बैठने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था के साथ विशेष अभियान तिथियों 31.दिसम्बर 2017, 7 जनवरी 2018 ( जो निगल गये ) 21 जनवरी 2018 एवं 28 जनवरी 2018 नियत की गयी है। आपको निर्देशित किया जाता है कि अब आने वाली विशेष अभियान तिथि 21 जनवरी .2018 रविवार को अपने अधीनस्थ स्कूल, कालेज, कार्यालयों को अपने स्तर से खोले जाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करे। यह एक राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य है यदि जनपद के स्कूल कालेज न खोले जाने की सूचना प्राप्त होती है। तो सम्बन्धित स्कूल, कालेजों के प्रबन्धकों के विरूद्ध एफआईआर किया जाना प्रस्तावित होगा।



0 comments:
Post a Comment