गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला उद्यान अधिकारी ने सूचित किया है कि प्रदेश के आलू उत्पादक 27 जनपदों के 58 विकास खण्डों में एक-एक शीतगृह स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इन विकास खण्डों में पूर्व में देय 35 प्रतिशत अनुदान के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राज्य सहायता टाॅप-अप के रूप में दिये जाने का प्रस्ताव है। शीतगृहों की स्थापना हेतु भारत सरकार के स्तर पर निर्धारित मानकों तथा समय समय पर भारत सरकार द्वारा संशोधित मानकों के अनुसार भी राज्य स्तरीय कार्य परिषद द्वारा स्वीकृत किया जायेगा। इस समिति के अध्यक्ष कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय होगें प्रस्तावों के पूर्व परीक्षण हेतु अपर निदेशक उद्यान की अध्यक्षता में एक अपे्रजल समिति का गठन किया गया है।
प्रस्ताव के स्वीकृति के उपरान्त 1 वर्ष के अन्दर निर्माण किया जाना आवश्यक होगा। अधिकतम 5000 मी0टन क्षमता के शीतगृह के निर्माण में अधिकतम लागत 04 करोड पर अतिरिक्त 15 प्रतिशत राज्य सहायता कुल 50 प्रतिशत अनुदान अर्थात कुल धनराशि रू0 02 करोड दिया जाना निवेदित है। शीतगृह निर्माण के अनुदान की धनराशि के्रडिट लिंक्ड बैक इन्डेड सब्सिडी के रूप में नियमानुसार लाभार्थी संस्था को दी जायेगी। उक्त योजना निजी क्षेत्र में प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्वान्त पर उपलब्ध करायी जायेगी। यह जानकारी देते हुये जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के विकास खण्ड भोजपुर का चयन शीतगृह स्थापना प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत हुआ है।



0 comments:
Post a Comment