भवन सील करते जीडीएकर्मी।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएलएफ कलोनी व विक्रम एंक्लेब में जीडीए ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बने एक बैंकट हाल और होटल को सील कर दो अपार्टमेंट के बने अवैध निर्माण ढहा दिया।
जानकारी के अनुसार डीएलएफ कलोनी के प्लाट संख्या बी 1/59 और 60 पर बने अवैध निर्माण को जीडीए की टीम ने ढहा दिया। वही विक्रम एंक्लेब के प्लांट संख्या 6 सेंचुरियन गार्डन एवम् वेंक्टहाल को सील कर दिया गया है। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कार्रवाई को जीडीए के एई रणवीर सिंह, जेई राजेंदर सिंह व जेई राकेश राणा ने अंजाम दिया तथा जीडीए पुलिस इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
आरोप है कि इस दौरान जीडीए की कार्रवाई को कवर कर रहे एक पत्रकार के साथ बिल्डर के आदमियों ने दुव्र्यवहार किया तथा उसका मोबाइल छीन लिया।



0 comments:
Post a Comment