पटना, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को बधाई दी। सीएम नीतीश ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में लागत मूल्य का 50 प्रतिशत यानी डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने की घोषणा की गई है इसे इसी वर्ष से लागू किया जाएगा और बाद में अन्य फसलों के लिए भी लागू होगा ये बड़ी बात है ।सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 करोड़ परिवार यानी 50 करोड़ लोगों को चिकित्सा के लिए 5 लाख रुपये की मदद की घोषणा भी एक बड़ा प्रयास है।
वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज पेश हुए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट स्वागतयोग्य है, क्योंकि इसका सर्वाधिक लाभ बिहार और बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों और निचले तबके के लोगों का खास ख्याल रखा गया है।
सुशील मोदी ने कहा कि आज पेश हुआ बजट नौकरी पेशा और वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है। इस बजट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सबसे बड़ी घोषणा स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गई जिससे 50 करोड़ गरीब लोगों को पांच लाख तक की मेडिकल सुविधा मिल सकेगी। यह एक बहुत बड़ा फैसला है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए बजट में 10 हजार करोड़ फंड का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बजट में आठ करोड़ गरीब लोगों को गैस कनेक्शन देने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बजट की इन सभी योजनाओं का बिहार को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा बजट निचले तबके और पिछड़े राज्यों के विकास के लिए बनाया गया है। यह पूरी तरह संतुलित बजट है।



0 comments:
Post a Comment