मल्लिका शेरावत ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद - mallika sherawat approaches sushma swaraj indian visa ngo





नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज के चलते मशहूर मल्लिका शेरावत लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं. लेकिन इन दिनों मल्लिका अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में है. एक्ट्रेस ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके एक एनजीओ को वीजा दिलाने के लिए मदद मांगी है.



उन्होंने लि‍खा, 'मैडम डच एनजीओ फ्री ए गर्ल के को फाउंडर का वीजा लगातार कई बार रिजेक्ट किया जा चुका है. यह एनजीओ बेहतरीन काम कर रहा है. प्लीज मदद करें.'

मल्लिका के मुताबिक यह एनजीओ हयूमन ट्रैफकिंग और बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाता है. यह उनकी सुरक्षा के लिए काम करता है. एक्ट्रेस ने वीजा नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह मामला काफी गंभीर है. समाज को जागरुक करने के लिए काम कर रहे इस एनजीओ को वीजा जरूर मिलना चाहिए.  उन्होंने बताया कि इस संस्था के को-फाउंडर एवलिन होल्सकेन का वीजा कई बार रिजेक्ट किया जा चुका है.

बता दें मल्लिका खुद स्कूल ऑफ जस्टिस प्रोग्राम की एम्बेसडर हैं. यह प्रोग्राम भी फ्री ए गर्ल एनजीओ की ओर से आयोजित किया गया है.


पिछले दिनों मल्लिका घर से निकाले जाने की वजह से चर्चा में थी. मी‍डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्डर एक्ट्रेस और उनके फ्रेंच बॉयफ्रेंड को पेरिस में उनके अपार्टमेंट का किराया नहीं दिए जाने को लेकर, इस कपल को घर से बाहर निकाल दिए जाने की खबरें आईं थीं. इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि मल्लिका को जवाब देना पड़ गया. इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को गलत बताते हुए मजाक भी उड़ाया. मल्लिका ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ मीडिया का कहना है कि मेरा पेरिस में अपार्टमेंट है. यह बिल्कुल भी सच नहीं है. यदि किसी ने मुझे अपार्टमेंट डोनेट किया है तो कृपया मुझे इसका पता भेज दें.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment