पेंशनर्स की पेंशन अदालत मेरठ मे Pensioner's pension court in Meerut



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  मुख्य कोषाधिकारी ने सूचित किया है कि मेरठ मण्डल के अन्र्तगत आने वाले राजकीय कार्यालयो से सेवानिवृत तथा मृत शासकीय सेवको के परिवार की सेवानिवृतिक लाभो से सम्बन्धित समस्याओ के निदान हेतु आगामी पेंशन अदालत माह 15 फरवरी, 2018 को आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में मेरठ में आयोजित की जानी है। 
मण्डल के स्थानीय पेंशनरों की सुविधा हेतु मण्डल के जिला कोषागार मुख्यालय क्रमशः मेरठ गाजियाबाद, गौतमबुद्वनगर, बुलन्दशहर हापुड बागपत तथा भुगतान एवं लेखाधिकारी यू0पी0 भवन के कार्यालयों में दिनांक 05 फरवरी 2018 तक वाद प्राप्त किये जाने की विशेष व्यवस्था की गयी है। 
ऐसे सभी पेंशनरों से अपेक्षित है कि वे वाद पत्र के निर्धारित प्रारूप पर ही अपना वाद निर्धारित तिथि तक उपरोक्त कार्यालयों में प्रस्तुत करे वाद पत्र का प्रारूप निर्धारित प्रारूप में सभी कोषागार के नोटिस बोर्ड से नोट किया जा सकता है। वाद पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति से यह भी अपेक्षित है कि वे अपने वादपत्र की एक-एक प्रति उस कार्यालय को जिसमें वाद में उल्लिखित समस्या सम्बन्धित है तथा सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दे। 
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि वाद पत्र निर्धारित प्रारूप पर ही स्वीकार किये जायेगे अपूर्ण प्रारूप पर प्राप्त वादपत्रो पर विचार नही किया जायेगा। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment