नयी दिल्ली, दिल्ली विधानसभा के जेनरेटर कक्ष में आज आग लग गई। दिल्ली अग्नि सेवा विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग के संबंध में10 बजकर50 मिनट पर सूचना मिली और इसके बाद घटनास्थल पर तीनदमकल गाड़ियों को भेज दिया गया। आग पर11 बजकर30 मिनट पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।



0 comments:
Post a Comment