अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में बताया सलमान खान ने - salman khan shares his biggest hichki





नई दिल्ली: रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज हो रही है. एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी सिलसिले में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में बताया.

सलमान खान ने कहा, मेरी एक हिचकी थी कि मैं अपने काम को हल्के में लेता था. लेकिन अब मैं अपने काम को गंभीरता से लेने लगा हूं क्योंकि मुझे समझ आ गया है कि काम से बेहतर कुछ नहीं है.



एक्टर ने आगे अपने सभी फैंस को सलाह देते हुए कहा कि आप लोग भी काम को गंभीरता से लें. जिस दिन आप काम करते हैं उस दिन की सराहना करें.


बता दें, इससे पहले शाहरुख खान, अनिल कपूर, अजय देवगन, कटरीना कैफ, करण जौहर, वरुण धवन अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में बता चुके हैं. शाहरुख ने अपने पैरेंट्स को खोना सबसे बड़ी हिचकी बताया, वहीं अनिल कपूर ने अपनी स्माइल, कटरीना कैफ ने डांसिंग, अजय देवगन ने लुक्स और करण जौहर ने अपनी आवाज.


फिल्म हिचकी में रानी नैना माथुर नाम की टीचर के रोल में हैं, जिसे टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है. इस वजह से उन्हें लगातार हिचकी आती है, जो उसके करियर के लिए एक रुकावट बनती है. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रानी मुखर्जी के फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment