श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने कहा, ‘वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेढ़ शुरू हो गई, सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।’
उन्होंने कहा कि मुठभेढ़ अभी जारी है। विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारा गया जबकि CRPF के एक असिस्टेंट कमांडर के जख्मी होने की खबर है।



0 comments:
Post a Comment