राष्ट्र निर्माण में महिलाओ का बडा योगदान है: वी0के0 सिंह Women contribute a great deal in nation building: VK Singh



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  आज राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान-आजीविका एवं कौशल विकास मेला दिवस का आयोजन विदेश राज्य मंत्री वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में हिन्दी भवन गाजियाबाद में हुआ। 
इस अवसर पर जनरल वी0के0 सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के तहत महिलाओं को लक्षित किया गया है। अगर महिलायें शसक्त होती है तो देश शसक्त होता है। आजीविका के लिए यदि हम किसी के अन्दर कोैशल विकास करे तो रोजगार मिलता है तथा हम अपना रोजगार बनाने के साथ-साथ अन्य लोगो को भी रोजगार प्रदान कर सकते है। यदि आपके अन्दर स्वाभिमान पैदा हुआ है तो जो कार्य आप ने आज तक नही किया वह कार्य भी आप सकुशल कर सकते है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सबसे बडा योगदान होता है। यदि महिलायें आत्म निर्भर होती है तो पूरे परिवार, गांव व देश का विकास होता है। जिन महिलाओं ने अपने पर्दे और दायरे से निकल कर काम किया है और आगे बढकर आयी है उन्हें मैं नमन् करता हूॅं। 
उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रशासन आपका साथ देगा।  जो लोग  गांव में खुद काम नही करते है उनको भी हम सब पे्ररणा दें कि वो भी अपनी आजीविका का सृजन करें। कोई कार्य छोटा नही होता हर काम महत्वपूर्ण होता है। जब तक आप काम नही करेगें तब तक आगे नही बढेगे। 
इस अवसर पर विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न कार्यालयों में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैन्टीन का संचालन किया जा रहा है। जनपद गाजियाबाद में स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के कदम स्वावलम्बन की और बढ रहे है। आजीविका एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को अपने रोजगार एवं आत्म निर्भरता के प्रति प्लैटफार्म मिल रहा है। 
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वंय सहायता समूहों को वी0के0 सिंह द्वारा सम्मान पत्र वितरण किये गये। जिन बालिकाओं ने अपने स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये उन्हें जनरल वी0के0 सिंह द्वारा भेंट व प्रतीक चिन्ह से पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा जनरल वी0के0 सिंह द्वारा 16 छात्रों को रोजगार आॅफर लेटर पत्र दिये गये। 
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी, परियोजना निदेशक एस0के0 त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्रीमती प्रियम्वदा यादव, जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना, जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशी भूषण उपाध्याय सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की पूनम शर्मा ने किया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment