गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला समन्वयक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि आज 5 मई को हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समन्वयक, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), खण्ड विकास अधिकारी, एम0आई0 मैनेजर, डाटा आॅपरेटर एवं प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर मुरादनगर से एक रैली निकाली गई, जो राजकीय आई0टी0आई0, मुरादनगर से आॅर्डीनेन्स फैक्ट्री होते हुए वापस राजकीय आई0टी0आई0, मुरादनगर पर आई। रैली को प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, मुरादनगर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में 700 प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार डा0 (रिटा0) जनरल वी0के0 सिंह, श्री बसन्त त्यागी जिला अध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक नन्द किशोर गुर्जर एवं जनप्रतिनिधिगण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला समन्वयक शशिभूषण उपाध्याय, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रियंवदा यादव द्वारा विभागों की कार्ययोजना एवं आजीविका व कौशल विकास मेला के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथ विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार डा0 (रिटा0) जनरल वी0के0 सिंह ने अपने उद्बोंधन में महिलाओं की शशक्तिकरण पर जोर दिया। कौशल विकास मिशन के 32 सेवायोजित अभ्यर्थियों को मा0 विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार डा0 (रिटा0) जनरल वी0के0 सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इन्होने कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित किये जा रही योजनाओं को सफल होते देख प्रसन्नता व्यक्त किये एवं इस योजना से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने पर बल दिया। कौशल विकास मिशन द्वारा लगाये गये सभी स्टाॅलो पर भ्रमण किया। आपके द्वारा आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन के कार्यो की सराहना की गई। कौशल विकास मिशन के 250 प्रशिक्षणरत व 50 सेवायोजित अभ्यर्थी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान पत् तथा 12 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड की स्वीकृती पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में किये गए प्रयास की सराहना किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलायें, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के 40 अभ्यर्थी एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गई। एम0आई0 मैनेजर्स रश्मि गुप्ता, मौ0 शादाब रसूल, डाटा आॅपरेटर राहुल कुमार, बीरबल एकेडमी एण्ड पब्लिकेशन प्रा0लि0, कन्स्टक्शन इन्डस्ट्रीज डेवलपमेंट काउन्सिल, इन्दिरा मैमोरियल एजूकेशन सोसायटी, लोरस ऐेजुटेक प्रा0लि0, नाॅर्दन इण्डिया टैक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन, दि अपैरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाईन सैन्टर, ऐडू गुरू इण्डिया प्रा0लि0, समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती डाॅ0 मंजू शिवाच माननीय विधायक महोदया मोदीनगर के कर कमलों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर एक रैली उ0प्र0कौ0वि0मि0, फरीदनगर, गाजियाबाद के सेन्टर से शाम 04ः30 बजे निकाली जा रही है।



0 comments:
Post a Comment