गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी ने अपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी करके न्यायालयों से अभियुक्तों को निर्धारित सजा दिलाने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओ को दिये है। उन्होने कहा है कि अपराधी लचर पैरवी का फायदा न उठाने पाये। अपराधिक वादों में जमानत न मिलेने दें। समय से चार्ज सीट तथा गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में अभियोजन कार्यो की समीक्षा कर रही थी। उन्होने कहा कि एन्टी भूमिाफियाओं के तहत चिन्हित बडे भूमाफियाओ के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुये उनकी संपति का सम्बद्धीकरण कराया जाये थानावार बडे भू माफियाओ का चिन्हीकरण करके कठोर कार्यवाही की जाये गुण्डा व गैगस्टार के तहत प्रभावी पैरवी की जायेगी। अभियुक्त छूटने न पाये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चार्ज शीट प्रभावी एवं प्रमाण सहित हो जिससे न्यायालय में अभियुक्त के विरूद्व कडी कार्यवाही हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि गत माह दायर 101 वादों के सापेक्ष 44 वाद निर्णीत हुए जिनमें 15 मामलों में सजा हुई। कुल 527 गवाह उपस्थित हुए तथा 467 गवाहों को परीक्षित कराया गया। गम्भीर अपराधों में 4 वादो में सजा हुई है। पूर्ति विभाग द्वारा गत माह अपै्रल में कुल 12 छापे मारे गये तथा 184 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 दुकाने निरस्त की गई, तीन मामलों में एफ0आई0आर0 दर्ज कर दी गई तथा लगभग 112000 रूपये मूल्य के गैस सिलेन्डर व अन्य सामान जब्त किया गया। इसी प्रकार से वाट-माप विभाग द्वारा कुल 153 मामले पकडे गये जिनमें से 140 मामलों में 1032500 रूपये अर्थदण्ड बसूल किया गया।
जिलाधिकारी ने श्रावस्ती माडल के अन्तर्गत गावो कोे विवाद रहित बनाने पर जोर देते हुये कहा कि जिन गावों में राजस्व व पुलिस टीमें पहुचे वहाॅ के सारे मामले निस्तारित कर दे एक भी मामला लम्बित न रहने पाये। श्रावस्ती माडल के तहत गाव में जाने वाली टीमे गाव के सभी विवादों की सूची लेकर जाये ताकि कोई वाद निस्तारण से छूटने न पाये। लाउडस्पीकर के अवैध प्रयोग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई उनका निरीक्षण कर लिया जाये। जितने लाउडस्पीकर की अनुमति है जितने वाल्यूम की अनुमति है उससे अधिक लाउडस्पीकर का वाल्यूम पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जाये। अतिक्रमण हटाओ अभियान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि जहाॅ से एक बार अतिक्रमण हट जाता है वहाॅ पर दोबारा अतिक्रमण न होने पाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है यदि कही पर कोई समस्या हो तो संज्ञान में लाये ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम सभी उप जिलाधिकारी सभी क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment