वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) वनस्थली पब्लिक स्कूल, वसुंधरा सेक्टर- तीन में शनिवार को अविभावकों ने स्कूल की ड्रेस स्कूल प्रवंधकों द्वारा स्कूल से खरीदने को बाध्य करने की नीति के खिलाफ स्थानिय पार्षद के ने़त्रृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से घवराये प्रवंधक नरम हुए और वार्ता कर समस्या का समाधान करते हुए कहा कि किसी छात्र को स्कूल से ड्रेस व स्टेशनरी आदि खरीदने के लिये वाध्य नहीं किया जायेगा तथा शिकायत की जांच कर दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
दरअसल बाहर से खरीदी गयी ड्रेस पहनकर पहुंची सातवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा कक्ष के बाहर खड़ा रखने से अभिभावक नाराज थे। नाराज अभिभावक स्थानिय पार्षद मंजू त्यागी के पास पहुंचे और अपनी समस्या बतायी। बाद में पार्षद के नेत्रृत्व में अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया तथा प्रवंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन से घवरायी प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनकारियों को अंदर बुलाकर वार्ता की। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं दोहराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर अभिभावकों को शांत किया।
गौरतलव है कि इसी मुद्दे पर शनिवार की सुबह में पहले छात्रा के पिता जय प्रकाश सिंह अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल गेट पर पहुंचे थे तथा उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से प्रधानाचार्य से मुलाकात कराने की मांग की थी। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया और प्रधानाचार्य से नहीं मिलवाया। इसी बीच स्थानीय पार्षद मंजू त्यागी भी वहां पहुंच गईं। इससे बल पाकर गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे स्कूल प्रवंधकों के होश उड़ गये और वे समझौते के लिये तैयार हो गये। लेकिन स्वागत कक्ष पर फिर से अभिभावकों रोक दिया गया। यहां सिर्फ लड़की के पिता को ही प्रधानाचार्य से मिलने देने की इजाजत दी गयी। इसका विरोध हुआ और प्रदर्शनकारियों ने धरने पर बैठ जाने की बात कह दी। इससे बात बन गयी और सभी को प्रधानाचार्य से मिलाया गया।
मुलाकात में प्रधानाचार्य शशि जैन ने छात्रा केे परीक्षा कक्ष से बाहर किए जाने के मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने दी जाएगी। मुलाकात करने वालों में विनीत त्यागी, वीरेंद्र गंगवार, उर्मिला शर्मा, जलज कुमार कैलाश चंद्र शर्मा, नीलम यादव,, डीएन तिवारी, सुरेंद्र सिंह, प्रीति माथुर, कल्पना सिंह आदि थे।



0 comments:
Post a Comment