एक जून से 30 जून तक होगा निर्वाचन नामावलियों का सर्वे कार्य From 1st June to 30th June, the survey work of the electoral rolls



सभी मतदान केंद्र रहेंगे खुले, बी एल ओ करेंगे घर - धर जाकर सर्वे 

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सम्बोधित एक पत्र में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 जून 2018 से 30 जून 2018 तक बी0एल0ओ0 द्वारा विधानसभा निर्वाचित नामावलियों के सर्वे कार्य हेतु अपने अधीनस्थ स्कूल, कालेजों को दिनांक 01 से 30 जून तक खोले जाने की व्यवस्था कराये। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार 01 जून 2018 30 जून 2018 तक सभी मतदान केन्द्रों का सत्यापन किया जाना है। इस अवधि में बी0एल0ओ0 द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामांवलियों का घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया जायेगा। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment