6 जून को डूडा के डासना योजना का आवास आवंटन किया जायेगा Accommodation on Dusna's Dasna scheme will be allocated on 6th June.



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   जिला नगरीय विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी ने सूचित किया है कि जिलाधिकारी महोदया गाजियाबाद की स्वीकृति 31 मई 18 के अनुक्रम में कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा गाजियाबाद द्वारा संचालित आई0एच0एस0डी0पी0 डासना योजना के अन्तर्गत दिये गये आवेदन पत्रों की जांच में पात्र पाये गये 378 आवेदकों की विधवा व विकलांग सहित लाटरी के माध्यम से आवास आवंटन हेतु दिनांक 6 जून 18 को पुर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्टेªट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजियाबाद की अध्यक्षता में आवास  आवंटन कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। पात्र पाये गये 378 आवेदकों की सूची कार्यालय नगर निगम गाजियाबाद के नोटिस बोर्ड पर तथा कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) गाजियाबाद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है। 
उन्होने कहा कि योजनान्तर्गत सूची में उल्लिखित आवेदक दिनांक 06 जून 18 को पुर्वान्ह 11.00 बजे कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट परिसर पर अपने मूल आधार कार्ड एवं अन्य मूल पहचान पत्र आदि सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment