डीएम ने विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया DM performs terrestrial inspection of development works



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याण कारी योजनाओ की जमीनी हकीकत को देखने के लिए जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज कडी धूप के बावजूद आधा दर्जन गावों का भ्रमण करके योजनाओ की भौतिक व स्थलीय प्रगति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों व लाभार्थियों से भी रूवरू हुई। 
जिलाधिकारी ने आज ग्राम इकला में विकसित किये जा रहे एक बडे खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीव 04 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस मैदान में समतली करण का कार्य चल रहा था। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने मौके पर जिलाधिकारी को बताया कि इस मैदान के आस पास के आधा दर्जन गांव के खिलाडी लाभान्वित होगे। मैदान में कल से ही घास की रोपाई तथा फैन्सिगं का कार्य शुरू करके 4 दिन के अन्दर कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस मैदान पर बालीवाल एवं बैडमिन्टन के खेल हेतु तत्कालिक रूप से सुविधाये उपलब्ध करा दी जाएगीं। जिलाधिकारी ने खेल मैदान के विकास हेतु ग्राम प्रधान को स्थानीय निधि एवं जन प्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग लेने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने गाव में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी चाही ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 18 घन्टे विद्युत आपूर्ति हो रही है। गावं में शौचालय का प्रयोग किया जा रहा है। 
ग्राम डासना देहात में विकसित किये जा रहे खेल मैदान का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया जहाॅ पर मैदान के समतलीकरण एवं चैहद्दी का कार्य चल रहा था। इस मैदान पर वैडमिन्टन व बालीवाल खेल की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी। रितु माहेश्वरी ने ग्राम कुशलिया में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराये गये विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में 2 आगंनवाडी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण जुलाई में शुरू कर देने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। 
जिलाधिकारी ग्राम बसतंपुर सैतली के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वहाॅ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित महिला समूहों को रूडसेट संस्था के माध्यम से दिये जा रहे वाहन चालक प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने जिलाधिकारी को बताया कि इस प्रशिक्षण में स्वंय सहायता समूह की 30 महिलाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। माह जून के अन्त तक जनपद के सभी विकास खण्डों के स्वंय सहायता समूहो की 100 महिलाओ को प्रशिक्षित किये जाने की योजना है। प्रशिक्षित महिलाओं में से इच्छुक महिलाओं को ई रिक्सा आटो वैन, आदि हेतु वित्तीय सहायता का प्रबन्ध करते हुए स्वरोजगार की और प्रवृत्त किया जायेगा। उपायुक्त श्रीमती प्रियम्वदा यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि इस योजना से महिलाओं को जहाॅ एक और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को लाने ले जाने तथा व्यक्तिगत आवश्यकताओ की पूर्ति होगी वही महिलाए स्वतः रोजगार की और प्रवृत्त होगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि वह पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण वीच मे न छोडे प्रशिक्षण प्राप्त करके इसका सदउपयोग व्यक्तिगत कार्य के अतिरिक्त रोजगार के रूप में भी करें । जिलाधिकारी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डासना का निरीक्षण किया तथा वहाॅ उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकत्साधिकारी को साफ सफाई की प्रभावी व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों तथा अस्पताल के कर्मियों की वायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर जिला विकास  अधिकारी आर0सी0 सक्सैना खण्ड विकास अधिकारी रजापुर स्मृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी जिला सेवा योजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 त्रिपाठी भी भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment