डी. एल. एफ पब्लिक स्कूल के छात्रों के सामाजिक दायित्व की गूंज D.L. F. Public School



साहिबाबाद, ( संवाददाता )   राजेंदर नगर स्थित डी. एल. एफ पब्लिक सकूल मैं 12 वीं बोर्ड परीक्षा के शत प्रतिशत परिणाम एवं उच्चतम अंक ९५ प्रतिशत लेकर न केवल हर्षोल्लास का वातावरण दिखाई दिया बल्कि पास हुए विद्यार्थियों ने गूँज संस्था को कुछ दान प्रदान करके सामाजिक  उत्तर दायित्व का निर्वाह किया। 

विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों द्वारा छात्रों से सम्बंधित आवश्यक वस्तुएँ जैसे बैग, बोतल, वर्दी, पेन, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ दान दी गई जो कि गूँज संस्था द्वारा उन क्षेत्रों मैं पहुंचाई जाती हैं जहाँ  अल्प सुविधा प्राप्त विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सके एवं उनकी शिक्षा मैं ये वस्तुएँ सहायक सिद्ध होंगी।  छात्र सिद्दार्थ श्रीनिवास का कहना है कि वंचित वर्ग भले ही हमारी तरह सुविधाजनक जीवन व्यतीत नहीं करता और ना ही  कीमती चीजों का प्रयोग करता परन्तु यह वस्तुएँ उनके लिए आवश्यक सहायक होंगी। 

विद्यालय कि प्रधनाचार्य श्रीमति सीमा जेरथ का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व कि बात हैं कि परीक्षा परिणाम  के बाद हमारे विद्यार्थी विद्यालय द्वारा दिए गए मूल्यों को नहीं भूले जो कि बच्चपन से उनके मस्तिष्क मैं घर कर गए है।  उनका यह प्रयास आगामी कक्षाओं के लिए एक आदर्श दृष्टान्त है।  एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ मृगनयनी जी का कहना है कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी संवेदनशील बने, अपने आस - पास के वातावरण को समझे एवं दूसरो के प्रति अपने  उत्तर दायित्व का निर्वाह करते हुए एक मिसाल कायम करें। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment