कौशांबी, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कौशाम्बी में एक सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर लगी टीन शैड से गिर कर घायल हुए छह साल के बालक की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। बालक शैड पर अपनी गेंद लेने गया था तथा कमजोर शैड बालक के बजन से टूट गया था।
यह हादसा बुधबार को हुआ था। इस बालक का परिवार कौशांबी स्थित अंतरिक्ष ग्रीन अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल पर रहता है। बालक गर्वित शिखर गर्ग का बेटा था। बुधवार की दोपहर में अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैटों के दरवाजों के बाहर बने कॉमन कॉरिडोर एरिया में गर्वित अपने दोस्तों के साथ गेंद से खेल रहा था। खेलते समय गेंद कॉरिडोर की बालकनी के बीच के खाली हिस्से में लगी और दूसरी मंजिल की फाइबर की शेड पर जा गिरी। गेंद लेने गर्वित करीब तीन फीट ऊंची ग्रिल लांघकर फाइबर की शेड पर चला गया। अचानक कमजोर शेड बालक के बजन से टूट गया और वह सीधे बेसमेंट में जा गिरा। नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल गर्वित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज बालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।



0 comments:
Post a Comment