साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने बुधवार की रात 1.30 बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर के पास से 3 मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से झपटमारी के तीन मोबाइल फोन एक तमंचा तथा चाकू बरामद किए हैं। .
सीओ चतुर्थ डॉक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह के नेत्रत्व में एसआई अरुण कुमार मिश्रा कांस्टेबल पंकज कुमार एवं विपिन कुमार सिंह की मदद से रात 1.30 बजे ईएसआई अस्पताल राजेन्द्रनगर के पास से तीन मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनके नाम महबूब पुत्र शौकीन निवासी गरिमा गार्डन, महबूब पुत्र इशाक निवासी अलीप्रेमगार्डन मौषम विहार पसोंडा तथा शाहरुख पुत्र कल्लू निवासी लाल मस्जिद के पास पसोंडा हैं। इनसे लूट के तीन मोबाइल फोन एक नाजायज तमंचा,कारतूस तथा चाकू बरामद हुए हैं।



0 comments:
Post a Comment