ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चाएं काफी समय से फिल्मी गलियारों में चल रही थीं। दोनों अक्सर साथ में नजर आ रहे थे और इसी साथ ने इन गॉसिप्स को और बढ़ावा दिया। बुधवार को रणबीर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद आलिया ने ट्विटर पर उसकी तारीफ भी की थी। हालांकि, रिलेशनशिप के गॉसिप्स पर अभी तक दोनों ने ही खुलकर कुछ नहीं बोला था।
अब रणबीर कपूर ने इन अफवाहों पर रोक लगा दी है और आखिरकार आलिया के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कन्फर्म कर दी है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कुबूल किया कि वह और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, 'यह रिश्ता अभी बिल्कुल नया है और मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। इसे बढ़ने के लिए अभी टाइम और स्पेस चाहिए।'
'संजू' स्टार रणबीर ने आलिया के बारे में कहा कि वह ऐक्टिंग या असल जिंदगी में जो भी करती हैं, वह उससे प्रभावित होते हैं। ऐक्टर और इंसान के तौर पर वह आलिया जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभी दोनों के लिए ही नया है और इसे अभी थोड़ा और पकने देना चाहिए।
दोबारा रिलेशनशिप में आने पर अपनी फीलिंग्स के बारे में रणबीर ने कहा, 'यह हमेशा नए रोमांच के साथ आता है। एक नए इंसान के साथ धड़कनें भी नई हो जाती हैं। पुरानी तरकीबें फिर से नई हो जाती हैं। आप फिर से रोमांटिक हो जाते हैं। मुझे लगता है कि आज में ज्यादा संतुलित हूं। मैं रिश्तों की कद्र ज्यादा करता हूं अब मैं बेहतर समझता हूं कि दिल दुखने पर एक इंसान पर क्या बीतती है।'
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर यूरोप में सरप्राइज भी प्लान किया था। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं।
Home / Bollywood
/ लो हो गया कन्फर्म, आलिया के प्यार में हैं रणबीर-ranbir-kapoor-confirms-relationship
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment