मॉस्को :
फीफा वर्ल्ड कप का आगाज आज से रूस में होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नमेंट में 32 टीमें इस खिताब को जीतने के लिए संघर्ष करेंगी। इस टूर्नमेंट में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे। आज रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरिमनी मॉस्को के लुजिनकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगी। फीफा वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरिमनी में करीब 80,000 फैन्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सेरिमनी में ब्रिटिश सिंगर रॉबी विलियम्स की परफॉर्मेंस के साथ-साथ कई अन्य परफॉर्मेंस भी होंगे। साथ ही इस आयोजन में महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो भी शिरकत करेंगे। इस सेरिमनी में मेजबान देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। साथ ही इस आयोजन के दौरान पहले मैच की शुरुआत से पहले वर्ल्ड कप 2018 के ऑफिशल सॉन्ग 'लिव इट अप' की प्रस्तुति भी दी जाएगी। फीफा वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरिमनी में करीब 80,000 फैन्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सेरिमनी में ब्रिटिश सिंगर रॉबी विलियम्स की परफॉर्मेंस के साथ-साथ कई अन्य परफॉर्मेंस भी होंगे। साथ ही इस आयोजन में महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो भी शिरकत करेंगे। इस सेरिमनी में मेजबान देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। साथ ही इस आयोजन के दौरान पहले मैच की शुरुआत से पहले वर्ल्ड कप 2018 के ऑफिशल सॉन्ग 'लिव इट अप' की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment