वाराणसी:
लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बीजेपी सितंबर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती है। खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन के नेताओं के साथ अपनी बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल में पार्टी संगठन स्तर पर जल्द ही बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक दो रोज पहले वाराणसी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के विस्तारकों की अपनी बैठक में सभी से अगस्त तक संगठन स्तर पर सारी तैयारियों को पूरा करने के लिए कहा है, जिससे कि सितंबर से चुनाव अभियान की शुरुआत कराई जा सके।
बता दें कि इस खबर के दो दिन पहले ही अमित शाह ने वाराणसी के जन प्रवाह केंद्र मे काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के विस्तारकों के साथ एक लंबी बैठक की थी। इस बैठक में शाह ने पार्टी विस्तारकों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को यह निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोकसभा चुनाव के लिहाज से हर संसदीय सीट पर एक-एक प्रभारी की नियुक्ति का काम पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने सभी विधानसभाओं में एक चुनाव प्रबंधन कमिटी का भी गठन करने के निर्देश दिए हैं और इन सभी कामों को 30 जून तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
'सितंबर के पहले नियुक्तियों का काम पूरा करें'
बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शाह ने प्रादेशिक नेतृत्व को संगठन स्तर पर होने वाली सभी नियुक्तियों को 30 अगस्त तक अनुमोदित करने को कहा है, जिससे कि 1 सितंबर से राज्य में चुनाव अभियान को गति दी जा सके। इस बारे में बताते हुए बीजेपी के संगठन महामंत्री सलिल विश्नोई ने शुक्रवार को कहा कि शीर्ष नेतृत्व की तरफ से लोकसभा प्रभारियों और विधानसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी के तमाम अनुषांगिक संगठनों को भी ऐसे ही निर्देश दिए गए हैं। इन सभी कामों को 30 जून तक पूरा करना है, जिससे कि पार्टी चुनाव के रण में पूरी तैयारी से उतर सके।
आईटी सेल के सदस्यों के साथ भी हुई थी बैठक
बता दें कि बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ मीरजापुर और वाराणसी का दौरा किया था। इस दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को शाह ने आगरा में ब्रज, पश्चिमी यूपी और मेरठ मंडलों के विस्तारकों के साथ बैठक भी की थी। इसके अलावा शाह ने वाराणसी में आईटी सेल के वॉलेंटियर्स के साथ बैठक भी की थी।
Home / Politics /
States
/ लोकसभा चुनाव के लिए सितंबर से प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी में बीजेपी-bjp-to-start-election-campaign-in-uttar-pradesh
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment