विकास कार्यों का उदघाटन करतीं महापौर ।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नगर निगम गाजियाबाद की महापौर ने मंगलवार को वार्ड 5 गगन बिहार के कोयल एंकलेव का दौरा किया तथा वहां सड़क एवं नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को चेताया तथा इस दौरान वहां विकास कार्यों का उदघाटन भी किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गाजियाबाद की महापौर वहां के पार्षद चतर सिंह के वार्ड बुलावे पर वार्ड 5 कोयल एन्क्लेव गगन विहार में 29 लाख की लागत से बनने वाली लगभग 350मीटर लंबी सड़क की इंटर लाॅकिंग टायल्स के कार्य का लोकार्पण करने पहुंचीं थी। लेकिन वहां वे सड़क एवं नालियों पर हो रहे अतिक्रमण को देख हैरान हो गयीं। महापौर आशा शर्मा ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी हद में आ जाय वरना कड़ी कार्रवाई होगी। महापौर ने वार्ड का निरीक्षण में देखा कि यहां लोगो ने अतिक्रमण करने के अलावा अनेक स्थानों पर लोगों ने कालोनी में कामर्शियल धंधे जैसे जींस के कारखाने आदि खोल रखे हैं। फैक्ट्रियां अनेक घरों में चल रहीं हैं जिससे जल दोहन के अलावा प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने तभी एडीएम सिटी को फोन के माध्यम से शिकायत की, तथा जल्द ही वार्ड की समस्याओ का समाधान करने तथा अवैध कारखानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये कहा।
इस दौरान पार्षद चतर सिंह, खजान सिंह चैहान, महेन्द्र वर्मा, राजेश यादव, गिरीराज सिंह, राजकुमार , दामोद शर्मा , उदय वीर सिंह, व अन्य लोग उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment