दो वाहन चोर गिरफ्तार Two vehicle thieves arrested



इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार की दोपहर में अभय खंड बिजली घर के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा 2 अवैध चाकू बरामद किये  हैं।
           
थानाध्यक्ष इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के अंतर्गत अभयखंड इंदिरापुरम में सघन अभियान चलाया गया था, जिसके अंतर्गत रिंकू उर्फ रुपेश पुत्र चंद्रपाल जाटव निवासी ग्राम मकनपुर तथा कृष्ण पुत्र सुरेश जाटव निवासी ग्राम अफजलपुर थाना अतरौली जिला हरदोई हाल निवासी बब्लू त्यागी का मकान ग्राम मकनपुर इंदिरापुरम को दो अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment