गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0के0 गुप्ता को निदेर्शित किया कि आम जन मानस के स्वास्थ्य की जांच एवं उनकी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाने पर जोर दिया जाये। उन्होने कहा कि गरीबो असहायों एवं जरूरत मंद आम जन मानस की चिकित्सा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करे। डाक्टर को भगवान का स्वरूप माना जाता है इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ जाती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे सम्मुख जो भी आकंडे प्रस्तुत किये जाये वह सही व तथ्यपूर्ण होने चाहिए। उन्होने कहा कि सभी डाक्टरों की उपस्थिति नियमित होनी चाहिए जिससे कि किसी भी आपात कालीन स्थिति में जरूरत मंद को तुरन्त उपचार मिल सकें। जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला एम0एम0जी0 चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय व नगरी व ग्रामीण सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र मुरादनगर, मोदीनगर, भोजपुर डासना, लोनी में चिकित्सालयों में मूलभूत सुधार की आवश्यकता है। जिन ब्लांकों में बारिस के समय पानी भर जाने की समस्यायें रहती है उनका निस्तारण वहाॅ के इन्चार्ज व डाक्टरों द्वारा तत्काल पम्प लगाकर प्राथमिकता से पानी की निकासी कर नियमित स्पे्र का छिड़काव कराकर मच्छर जनित रोगो को फैलने से रोका जा सके। उन्होने कहा कि सभी पैथोलौजी द्वारा कराये जाने वाली जांचों में लिया जाने वाला शुल्क में विरोधाभास न हो। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि उन्हें तत्काल मेरी ओर से नोटिस जारी किया जाये। अन्यथा की स्थिति में उनका रजिस्टेªशन कैन्सिल कर दिया जाये।
जिलाधिकारी ने कडे निर्देश देते हुये कहा कि सभी इन्चार्ज अपने अस्पतालों की सभी सुविधाये दुरूस्त रखें। टीकाकरण के सभी डेटा अपलोड करे और उन्हें शतप्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचाये। सभी जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी डाक्टर जैनेरिक दवाईयों को प्राथमिकता दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाईयों की उपलब्धता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखें। जिससे दवाईयों की कमी न होने पाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी व नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डाक्टर उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment