गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के कुशल नेतृत्व में जनपद गाजियाबाद न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में विकासशील क्रियायें तेजी से अग्रसर हो रही है। इसी क्रम में चैदहॅंवें वित्त आयोग निधि वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत असालत पुर फारूखनगर में डा0 भीम राव अम्बेडकर खेल के मैदान का उद्घाटन जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि जनपद में विकास के पथ पर अग्रसर होते हुये विगत कुछ माह से ग्रामीण क्षेत्र में शहरों से अच्छा काम शुरू हुआ है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में अनेकों प्रगतिशील कार्य शुरू एवं सम्पन्न कराये गये है। उन्होने कहा कि यह सब तभी सम्भव हुआ है जब आमजन प्रशासन और ग्राम पंचायत के अधिकारियों का टीम वर्क रहा है। उन्होने कहा कि अच्छा खेल का मैदान ग्रामीण क्षेंत्रों में कम देखने को मिलता है लेकिन सभी की सोच के विपरीत आज यहाॅ शहरों की तर्ज पर एक अच्छा खेल मैदान दिख रहा है। जिस तरह पढाई का महत्व होता है उसी तरह खेलों का भी अपना एक अलग महत्व होता है। बच्चे खेल खेलते है और अपने आप को स्वस्थ रखते हुये इसमें अपना कैरियर भी चुन लेते है।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमें खेलों के साथ स्वच्छता पर भी विशेष बल देना होगा। स्वच्छता एक दिन का लक्ष्य नही होता है बल्कि यह ऐसी प्रक्रिया है जिस पर हमें प्रतिदिन ध्यान देना होगा। कचरा मैनेजमेन्ट करके हमें कूडे को खाद में परिवर्तित कैसे करना है उस पर ध्यान देना होगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता में बच्चे, बडे सभी लोग अपना योगदान दें और संकल्प करें। तभी सफाई या कोई भी योजना लम्बे समय तक चलेगी और सफल होगी। उन्होने कहा कि विकास के लिये जागरूकता सभी के मन में होनी चाहिये। सभी लोग संकल्प ले कि रोजना कम से कम एक पौधारोपण करें। और वातावरण की प्रदूषण से मुक्त रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि आज जनपद गाजियाबाद के ग्राम पंचायत में पहला इतना अच्छा खेल का मैदान यहाॅ बना है। हमारे लिये उत्पन्न हो रही आज के समय की सबसे बडी समस्या कचरा प्रबन्धन की बन गई है। हमें इस पर विशेष बल देना होगा और अधिक से अधिक पौधारोपण कराना होगा। हमें डस्टबिन का सही उपयोग करना होगा और सूखा और गीला कूडा अलग-अलग करके निस्तारित करना होगा।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों एवं जूनियर हाई स्कूल से आये हुए बच्चों द्वारा स्वच्छता को बढावा देने के लिये नाटक की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा स्कूलो से आये हुये बच्चों को खेलों के प्रति रूची बढाने के लिये बैडमिन्टन रैकिट व अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कचरा प्रबन्धन हेतु लगाया गया ई-रिक्शा एवं स्वच्छता रैली को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लोनी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षाअधिकारी खण्ड विकास अधिकारी लोनी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment