कब्जे से 78 अद्द मोबाइल फोन समेत भारी संख्या में अन्य समान बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना विजयनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान सम्राट चैक के पास से घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 शाितर अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं, जिनके कब्जे से 78 अद्द मोबाइल फोन व भारी मात्रा में अन्य समान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश पुत्र सुन्दर सौलंकी, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी किरायेदार धर्मपाल का मकान, माता कालोनी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद, अजय पुत्र सूरज, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी महाराजा बैण्ड के पीछे, माता कालोनी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद, सुमित पुत्र प्रेमचन्द्र,उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी लौधा कालोनी, खतौली, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, हाल पता मस्जिद वाली गली, हरवंश लाल का मकान, संघर्ष कालोनी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद तथा अरविन्द पुत्र मुन्ना लाल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम निगोहा हसनपुर, थाना मलावन, जनपद एटा, हाल पता, किरायेदार माया देवी, सुन्दरपुरी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 78 मोबाईल फोन एक लैपटाप, एक सोने की चैन, एक सोने की अॅगुठी, एक घडी, 62 मोबाइल बैटरी, 10 चार्जर, 40 मोबाइल डिसप्ले बरामद हुई है । 3 मोबाइल फोन, एक सोने की चैन, एक घडी थाना विजयनगर मे पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 1663/18 धारा 380 भादवि, 2 मोबाइल फोन थाना विजयनगर मे पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 1663/18 धारा 380 भादवि, 3 मोबाइल फोन थाना विजयनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1685/18, धारा 380 भा0द0वि0 एवं एक लैपटाप थाना विजयनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 1691/18 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये सभी शातिर किस्म के चोर है जो नशे के आदी है और दिन मे रैंकी कर एनसीआर क्षेत्र मे घरो में रखे मोबाइल, फोन, लैपटाप, ज्वैलरी एवं नकदी की चोरी करते है तथा चोरी किये गये सामान को सस्ते दामो मे बेचकर नशीला पदार्थ खरीद कर नशा करते है।



0 comments:
Post a Comment