श्रद्धांजलि सभा में विचार रखते पूर्व जरनल वीके सिंह।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) बारामुला जम्मू कश्मीर में आज के दिन 2003में शहीद हुए लाजपत नगर के जवान राजीव सिसोदिया को उसकी 16वीं शहादत पर लोगों ने याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद राजीव कुमार सिसोदिया समिति द्वारा आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह ने शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहां कि जिस देश में शहीदों का सम्मान नहीं किया जाता वह बहुत जल्दी ही नष्ट हो जाता है। सेना का जवान हो या किसी और सशस्त्र बल का, जो देश की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाने के लिए तैयार है। उसका सम्मान हर हालत में होना चाहिए। उन्होंने सभा में उठाए गए इस सवाल पर अपनी हामी भरी कि हमारे देश में शहीदों के लिए भी एक दिन श्राद्ध दिवस का होना चाहिए, जिसमें हम सभी शहीदों को श्राद्ध व तर्पण आदि हिंदू रीत के साथ कर सकें । एक अन्य के सवाल में उन्होंने कहा कि थाना साहिबाबाद से लेकर शहीद स्मारक आने वाले रोड का नाम राजीव सिसोदिया के नाम से होगा तथा शहीद स्मारक की सुरक्षा सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था के लिए बहुत जल्दी काम शुरू हो जाएगा।

इस अवसर पर समारोह में मौजूद गाजियाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा शर्मा ने जनरल वीके सिंह के बताए हुए काम के लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के अलावा उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। पूर्व कर्नल टीपीएस त्यागी ने कहां के शहीद के लिए हर आदमी का कर्तव्य है कि वह उसको सम्मान करें, और उस की शहादत को समझे। उनकी संस्था पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के लिए काम करती रहेगी इस अवसर पर पार्षद अनिल राणा, भाजपा नेता पप्पू पहलवान, पीपी सिंह,दीपक बंसल, प्रमोद राणा, सुनीता अग्रवाल, सपा नेता प्रहलाद शर्मा,प्रवीन जैन, सुरेंद्र सिंह चंदेल आज उपस्थित थे। समारोह का संचालन एडवोकेट आईवी राघव ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व सूबेदार राजा राम ने की। शहीद के पिता शीशपाल सिंह सिसोदिया एवं माता मधुबाला सिसोदिया ने समारोह में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्हें जलपान कराया।

0 comments:
Post a Comment