साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद की तुलसी निकेतन पुलिस चैकी के कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर कोयल एनक्लेव भौपुरा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है
जानकारी के अनुसार चैकी तुलसी निकेतन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी अवैध शराब की एक खेप आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा भौपुरा चैक पर चेकिंग की गयी थी। चैकिंग के दौरान एक आरोपी सुमित पुत्र सुशील को एक पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । सख्ती से पूछे जाने पर उसने बताया कि यह शराब स्थानीय मजदूरों और जरूरतमंदों को बेची जानी थी । यह शराब हरियाणा बिक्री के लिये वैध है और उत्तर प्रदेश में इसका बेचना अवैध है।



0 comments:
Post a Comment