नियुक्ति पत्र सोंपते विधायक शैलेश कुमार सिंह।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान के लिए भाजपा नेता रवि भाटी को उत्तर प्रदेश में प्रदेश मन्त्री (सचिव) मनोनीत किया गया है।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान के लिए भाजपा नेता रवि भाटी को उत्तर प्रदेश में प्रदेश मन्त्री (सचिव) मनोनीत किया गया है।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेत्रृत्व द्वारा शालीमार गार्डन साहिबाबाद निवासी रवि भाटी को प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना (प्रचार प्रसार अभियान) में प्रदेश मंत्री (सचिव) उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। इस आशय का एक पत्र विधायक शेलेश कुमार सिंह (शेलू) उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो योजनायें देश के जन-जन को लाभ देने के लिए बनाई गई है उन्हे जनता तक पहुचाना हमारा उद्देश्य है। इस काम के लिये रवि भाटी को पार्टी प्रचार प्रसार के लिए उपयुक्त पाती है इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
रवि भाटी ने बताया मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उस पर मैं खरा उतरूं यह प्रयास करूंगा और पार्टी को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत सफलता के लिए काम करूंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनकल्याणकारी जो योजनायें लागू की गई हैं उनमें किसान फसल बीमा योजना, जन धन योजना, ग्रामीण कौशल योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, ग्रामीण आवास योजना, अटल पेंशन योजना, जन औषधि योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, स्वच्छ भारत योजना है। इसके अतिरिक्त भी कई योजनाएं चलाई गई हैं जिन्हे आम नागरिक तक प्रचार-प्रसार अभियान के माध्यम से पहुचाया जायेगा ताकि हर गरीब व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।



0 comments:
Post a Comment