साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीली वस्तुओं को बेचने की फिराक में घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पुलिस ने बुध सिंह स्कूल के पास से शाहिद पुत्र नन्हे खां निवासी अंजलि बिहार डीएलएफ थाना लोनी तथा सोनू शेख पुत्र रेनू शेख निवासी कर्म विहार थाना लोनी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 1 किलो 100 ग्राम अल्प्राजोलम नाम का नशीला पाउडर बरामद किया है। एक दूसरी घटना में सोमवार की शाम देर शाम को शहीद नगर से सलमान पुत्र यामीन खान निवासी शहीद नगर को 1 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। तीनों लोगों को नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment