इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार की सुबह गौर ग्रीन चैराहा अभय खंड इंदिरापुरम में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के अंतर्गत एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार गॉड ग्रीन चैराहे पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ। उसका पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी से बरामद मोबाइल फोन चोरी का निकला। मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में राहुल पुत्र तपसी निवासी खोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment