सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र 4 साहिबाबाद स्थित भारत सरकार के उपक्रम सीईएल कंपनी के प्रबंधकों ने दिपावली से पहले पिछले 10 से 20 वर्ष से काम कर रहे करीब दो दर्जन सफाई कर्मचारियों को काम से बेदखल कर दिया है। काम की बेदखली से समाज के सबसे निचले स्तर के ये श्रमिक अपनी भुखमरी की समस्या से गुजर रहे हैं तथा ये कंपनी प्रवंधकांें से नाराज हैं। सभी महिला और पुरुष श्रमिक कंपनी में पिछले अपनी सेवा बहाली के लिये 4दिन से धरना दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार भारत सरकार की कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में पिछले 10 से 20 वर्ष से करीब 24 महिला और पुरुष कर्मचारी सफाई आदि का काम करते थे। इनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधकों ने उन्हें दीपावली से पहले काम से बेदखल कर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया है। इस संबंध में आंदोलनकारी श्रमिक दीपक आदि ने बताया कि वह अभी तक एनके शर्मा नाम के एक ठेकेदार के आधीन काम कर रहे थे तथा उन्हें लगभग 14हजार200 मासिक मेहनताना दिया जाता था। लेकिन कंपनी के प्रबंधकों ने ठेकेदार एनके शर्मा की सेवाएं समाप्त कर किसी नए व्यक्ति को ठेका सफाई आदि का दिया है। वे यह तो नहीं जानते कि वह नया ठेकेदार कौन हैं लेकिन पता चला है कि वह अपने कर्मचारी अपने साथ लेकर आगया है। इसलिए कंपनी के प्रबंधकों ने उनकी सेवाएं समाप्त कर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया है।
कंपनी के से निकाले गए कर्मचारियों में दीपक, शिवकुमार, अनिल, करण, सतवीर ,सरोज ,कल्पना, विशाल तथा सोमपाल आदि हैं। इस संबंध में कंपनी के प्रबंधकों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन कंपनी प्रबंधक अथवा एचआर विभाग का कोई अधिकारी कंपनी का पक्ष बताने के लिए सामने नहीं आया ।
फोटो कैप्शन-नौकरी जाने पर विरोध में नारे लगाते सफाई कर्मी। फाइल एफ-1



0 comments:
Post a Comment