जम्मू कश्मीर में 12 साल बाद बीएसएफ की तैनाती The deployment of the BSF in Jammu and Kashmir after 12 years

श्रीनगर, भाषा: सीमा सुरक्षा बल :बीएसएफ: को 12 साल के अंतराल के बाद आज जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तैनात किया गया। इससे पहले बीएसएफ को जम्मू कश्मीर में 2004 में आतंकवाद रोधी अभियानों से हटा लिया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति में मदद के लिए शहर के वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक और आसपास के इलाकों में बीएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। नागरिक प्रशासन, बीएसएफ और पुलिस के आला अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा बल की तैनाती पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 2004 के बाद यह पहली बार है जब बीएसएफ को शहर में सक्रिय ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। 1991 के बाद से तकरीबन 13 साल तक कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान चलाने वाले बीएसएफ की जगह 2004 में सीआरपीएफ ने ले ली थी। इसके बाद से बीएसएफ के जवान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की हिफाजत के अपने मुख्य कर्तव्य को निभाने रहे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment