ख़त्म हुई यादव परिवार की आपसी जंग, एक साथ दिखे अखिलेश और शिवपाल- Akhilesh yadav and shivpal yadav

यादव परिवार की आपसी जंग लगभग ख़त्म हो गई हैं क्योकि इस जंग में शामिल दो बड़े योद्धाओं अखिलेश और शिवपाल के बीच अब बातचीत शुरू हो गई है.  कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच परिवार के विवादित मुद्दों पर करीब पौने घंटे बातचीत हुई. बातचीत के बाद पहली बार मुस्कुराते हुए शिवपाल यादव भी अखिलेश के साथ कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग में शामिल हुए.

मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद जिन मसलों पर बातचीत हुई, उनमें अखिलेश के करीबी नेताओं की बर्खास्तगी, उनकी जगह नए नेताओं की नियुक्ति, परिवार में अमर सिंह का रोल, अमर सिंह को लेकर अखिलेश यादव के अंदेशे, मुलायम सिंह डीए केस में उनकी भूमिका, स्टेट गेस्ट हाउस कांड मुकदमा में उनका रोल, बिहार चुनाव में महागठबंधन टूटने की वजहें आदि शामिल हैं.

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को शिवपाल को अखिलेश के करीबी सात नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने का निर्देश दिया था. सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने उन्हें सीधे बर्खास्तगी का खत जारी करने के बजाय अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी. शिवपाल को लगा कि बिना बताए बर्खास्त करने पर अखिलेश यादव को यह गलतफहमी हो सकती है कि चाचा ने पिता जी से मिलकर उनके करीबी लोगों को निकलवाने की साजिश की है.

बाद में अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि आप तमाम साथियों, प्रदेश की जनता, पार्टी के जितने भी नेता और पदाधिकारी हैं उनके सामने मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि यह समाजवादी परिवार जैसा पहले था, वैसा ही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment