कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ बॉलीवुड का रुख किया बेबो ने - Bollywood Actress kareena kapoor

बॉलीवुड में लंबे अरसे से खूबसूरती और अदायगी से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली करीना आज अपना 36वां जन्‍मदिवस मना रही हैं. इसी साल दिसंबर में मां बनने जा रही करीना अपना जन्‍मदिवस फैमिली और दोस्‍तों के साथ सेलीब्रेट करना चाहती हैं. एक आम लड़की की तरह ही करीना के पास वो सबकुछ है- अच्‍छा नाम, शोहरत, फैमिली, पैसा और प्‍यार करनेवाला एक हैंडसम पति. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उनका सफर बहुत आसान नहीं था.

जन्‍म 21 सितंबर 1980 में पंजाबी मूल के कपूर खानदान जन्मी करीना शुरूआती पढ़ाई उन्‍होंने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्‍कूल और देहरादून के वेल्‍हैम बोर्डिंग स्‍कूल से की. उन्‍होंने मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले से बी कॉम की पढाई की. इसके बाद उन्‍होंने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से माइक्रो कंप्‍यूटर्स का कोर्स किया. उनकी रुचि कानून की पढाई में हुई जिसके बाद उन्‍होंने लॉ कालेज में एडलिशन ले लिया. लेकिन एक साल बाद उनका अभिनय की ओर रुझान हुआ और उन्‍होंने अभिनय संस्‍थान से प्रशिक्षण लिया.

इंडस्‍ट्री में कपूर खानदान की परंपरा जो शुरू से चली आ रही है कि इस खानदान की बेटियों ने फिल्‍मों में काम नहीं किया. इसका दबाव शुरू से ही दोनों बहनों करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर पर भी रहा. लेकिन इस मुश्किल राह में रणधीर की पत्‍नी बबीता ने दोनों बेटियों को फिल्‍मों में काम करने के लिए प्रोत्‍साहित किया. लेकिन इसका खामियाजा यह हुआ कि रणधीर और बबीता के रिश्‍ते में अलगाव तक की नौबत आ गई. आखिर में बबीता ने करीना और करिश्‍मा को साथ लेकर घर छोड़ दिया. आज करीना बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रि‍यों में से एक मानी जाती हैं. वे ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने 100 करोड़ क्‍लब में शामिल होने वाली सबसे ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया है.

करीना ने जेपी दत्‍ता की फिल्‍म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. पाकिस्‍तान युद्ध की पृष्‍ठभूमि पर बनीं इस फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में थे. हालांकि‍ करीना राकेश रोशन की फिल्‍म 'कहो न प्‍यार है' से डेब्‍यू करनेवाली थी, उन्‍होंने शूटिंग शुरू भी कर दी थी लेकिन बाद में उन्‍होंने यह फिल्‍म छोड़ दी. इस सुपरहिट फिल्‍म में रितिक रोशन मुख्‍य भूमिका में थे. 'रिफ्यूजी'  के बाद करीना लगातार आगे बढ़ती गई और आज छरहरी काया की मलिका आज करोड़ो दिलों में राज करती हैं. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment