सोते हुए सैनिकों पर हमला कायरता Funky sleeping invading troops

सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वैलफेयर एशोसिएशन तथा भाजपा के लोगों ने अलग अलग उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा सोते हुए सेनिकों पर हमला किये जाने को कायरता पूर्ण कार्यवाही बताते हुए पाक के प्रधानमंत्री का पुतला तथा पाक सरकार का झंडा जला कर अपना रोष व्यक्त किया।
    एशोसिएशन के ट्रांस हिंडन अध्यक्ष अरबिंद अरोड़ा के नेत्रत्व में व्यापारियों एवं आम जनता के लोगों ने पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इसके अलावा भाजपा के भौपुरा मंडल के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाक का झंडा तथा पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा मान सिंह गोस्वामी, विनोद कसाना आदि ने भाग लिया। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment